28 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सूबेदार दलीप शर्मा सेवानिवृत्त, गृह क्षेत्र मांजू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव निवासी सूबेदार दलीप शर्मा भारतीय सेना की 43 आर्म्ड रेजिमेंट में 28 वर्षों तक गौरवपूर्ण सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे।

उनका अंतिम कार्यस्थल अहमदनगर (महाराष्ट्र) रहा। अपने सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने बीकानेर, जैसलमेर तथा जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विभिन्न चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।


गृह क्षेत्र पहुंचने पर दलीप शर्मा का परिवार, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों एवं पूर्व सैनिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके पिता रामचंद शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि उनके बड़े और छोटे भाई भी शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन पदम देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेमचंद चौहान सहित लीग के अनेक सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और अनुकरणीय सैन्य योगदान की सराहना की।


इस दौरान पलोग (मांजू) पंचायत की प्रधान कांता देवी,उप प्रधान वेद प्रकाश चौहान, पूर्व प्रधान योगेश चौहान, नरेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सूबेदार दलीप शर्मा को उनकी सफल एवं गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page