लड़ोग विद्यालय में ब्रह्मकुमारी संस्था ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था के वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा पारिवारिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधक बनता है। विद्यार्थियों को योग, ध्यान, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाकर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।


विद्यालय प्रभारी यशपाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page