शुक्रवार 7 अगस्त को भूमती विद्युत उपमंडल के इन गांवों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल भूमती ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने संबंधी प्रेस नोट जारी किया है।


विद्युत उपमंडल भूमती के सहायक अभियंता ई. आकाश गुप्ता ने बताया कि अनुभाग जयनगर के अंतर्गत आने वाले नियुण, बेंदी, डोबी, दिदु, सरसा पंजल, क्यारी, चलामा, मटेरनी, कराहु, बड़ोग तथा बनी गांवों में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रस्तावित शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो रखरखाव कार्य एवं शटडाउन कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page