पीएम मोदी के फेसबुक पोस्ट/वीडियो पर लगी अस्थायी रोक पर मेटा ने मांगी माफी, तकनीकी त्रुटि बताया कारण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज –  सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट/वीडियो पर गलती से लगी अस्थायी रोक के मामले में भारत सरकार से माफी मांगी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी नीति के तहत नहीं, बल्कि ऑपरेशनल (तकनीकी) त्रुटि के कारण हुई थी। बाद में पोस्ट/वीडियो को बहाल कर दिया गया।

प्रतीकात्मक चित्र

मेटा के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन ने बताया कि उन्होंने भारत के केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पोस्ट तकनीकी त्रुटि के कारण गलती से प्रतिबंधित हो गया था, जिसे तुरंत बहाल कर दिया गया।


यह मामला उस समय चर्चा में आया जब भारत सरकार ने पोस्ट हटाए जाने को लेकर मेटा से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और तकनीकी त्रुटि के लिए खेद व्यक्त किया।
इस बीच संसद की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई। समिति के अध्यक्ष ने मेटा नेतृत्व से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए कहा कि यदि कंपनी संतोषजनक जवाब देने में विफल रहती है तो भारत में उसे प्राप्त ‘सेफ हार्बर’ कानूनी सुरक्षा पर भी पुनर्विचार किया जा सकता है।


मेटा ने दोहराया कि वह भारत सरकार के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपने सिस्टम की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार कर रही है।
(एजेंसी/इनपुट: अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स)

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page