मुख्यमंत्री द्वारा अर्की उपमंडल के लिये दी गई सौगातों से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ब्यूरो दैनिक हिमाचल न्यूज अर्की:–
अर्की में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा कुनिहार सहित पूरे विधान सभा क्षेत्र के लिये की गई घोषणाएं व शिलान्यास का कुनिहार रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने अर्की निर्वाचन क्षेत्र में की गई करोडो रुपये की घोषणाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

कुनिहार के लिए जलशक्ति विभाग का उप मंडल कार्यालय तथा एक पटवार सर्कल दिये जाने के लिये कुनिहार स्थित भाजपा के पदाधिकारी जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,महिला मोर्चा प्रदेश सदस्या कौशल्या कंवर,जिला सचिव सुरेश जोशी,चेत राम तंवर,ओंम प्रकाश गर्ग,राजिंदर धीमान,सुशील शर्मा,जगदीश चंदेल,हर्जिंदर ठाकुर,प्रीतम तनवर,नवनीत शर्मा,अभिनव झन्जी,रोहित ठाकुर,देविंदर कुमार,दुनीचन्द,अनिल गर्ग,गोपाल कृष्ण शर्मा,हंस राज ठाकुर,सुनीता ठाकुर,कंचन माला,सीमा महंत,रक्षा शर्मा,बिमला योगीराज,कल्पना देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,स्वास्थ्य मन्त्री राजीव सहजल,हिम फेडरेशन के चेयर मैन रतन सिंह पाल,खादी बोर्ड के उपाध्य्क्ष पुरषोतम गुलेरिया,जिला अध्यक्ष आशुतोष का आभार व्यक्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page