राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वेतनमान ना मिलने के रोष में कॉलेज प्राध्यापकों ने दसूरे दिन भी किया आंदोलन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की राज्य कार्यकारणी के आह्वान पर यूजीसी वेतनमान ना मिलने के विरोध व अपने रोष को प्रकट करने हेतु कॉलेज प्रध्यापको का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।यह रोष आज एक घंटे के लिए दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से गेट मीटिंग धरने का अनुसरण किया गया।स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश तथा सचिव संदीप ने बताया कि आज उनके आंदोलन का दूसरा दिन है तथा गेट मिटिंग व धरने के माध्यम से वह अपना रोष प्रकट कर रहे हैं,हालांकि कॉलेज में एग्जाम नियमित तौर पर चल रहे हैं।इस मौके पर डॉ विश्वज्योति,रवि,अजय ने भी भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page