दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
राकेश कुमार (अर्की), हिमाचल पथ परिवहन निगम की अर्की से सोलन के लिए चलने वाली बस बन्द होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पुर्व बन्द हुई एचआरटीसी की यह बस सुबह सात बजे ज़िला मुख्यालय के लिए अर्की से निकलने वाली पहली बस थी । वहीं इस बस की वापसी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे होती थी । इस बस में रोजाना सोलन जाने वाले कर्मचारियो सहित अस्पताल में ईलाज,कोर्ट के कार्य सहित ज़िला के अन्य कार्यालय में अपने कार्य को लेकर लोग पहुंचते थे । लेकिन बस बन्द होने के चलते अब जहाँ लोगो को परेशानियां झेलनी पड़ रही है वही वह आप के काम से समय से नही पहुंच पा रहे है ।

बस बन्द होने को लेकर अर्की क्षेत्र के निवासी नवीन,रोहित शर्मा,गोपाल बंसल,अमरदेव,विशाल शर्मा,पूनम,रीता शर्मा सहित अन्य ने कहा कहना है कि
वह रोजाना अपने कार्य से जिला मुख्यालय जाते है लेकिन बस बन्द होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इनका कहना है कि काम पर समय से पहुंचने को लेकर उन्हें जहाँ निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है,वहीं उन्हें आर्थिकी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है । लोगों ने सरकार से मांग कि है कि सुबह के समय अर्की से सोलन के लिए चलने वाली पहली बस को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगो को भविष्य में परेशानिया न झेलनी पड़ी ।

इस बारे जब आरएम सोलन शुगल सिंह से बात की गई तो इनका कहना था कि इन दिनों स्टाफ की कमी चली हुई है । इसके साथ ही इस बस की वापसी में इनकम कम होने के चलते यह बस बन्द की गई है । उन्होंने कहा कि जैसे ही स्टाफ की भर्ती होती है बस को पुनः शुरू कर दिया जाएगा ।


