पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए अर्की के पदाधिकारी

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट, प्राप्त किया मार्गदर्शन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। पालमपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों से युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा (दाड़लाघाट), दाड़लाघाट मंडल महामंत्री भीम शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा तथा तीनों मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, जुगल किशोर और हरीश कुमार शामिल हुए। बैठक संपन्न होने के बाद अर्की के युवा मोर्चा पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी ने उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page