ग्राम पंचायत नवगांव में पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किया जागरूक।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने ग्राम पंचायत नवगांव में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। पर्वतीय लोक मंच द्वारा वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और नीतियों
के बारे गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं को समूह गीत  और लघु नाटिका द्वारा जानकारी दी गई।कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना का उद्देश्य 18 से 45 वर्ष के युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान कर योजना में 18 नई गतिविधियांएं शामिल की गई है।उन्होंने बताया कि युवा इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की राह में अपने कदम बढ़ाकर दूसरों को भी रोज़गार दे सकते है।इस अवसर पर उपप्रधान चुन्नी लाल,दल प्रमुख नितिन तोमर,विमल शर्मा,निशा,किरण,रोशन गोड,राजेश,राजू,सतीश,आशीष,चमन लाल,ललित,राजेश गुप्ता,अंकु,रोहित,बाबू राम,चमन,नरेंद्र, राजू,बृजलाल,रानी,शशि,सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page