आदर्श सेवादल मार्किट समिति दाड़लाघाट ने करवाया विशाल भगवती जागरण,क्षेत्र की सुख समृद्धि की मांगी गई कामना।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आदर्श सेवा दल मार्किट समिति द्वारा पीएनबी एटीएम के सामने विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया।इसमे महामाई के गुणगान के लिए वॉइस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल,हिमाचल की आवाज फेम प्रीत भट्ट,हिमाचली गायिका लता शर्मा व सोनू बैंड पंजाब ने किया।जागरण की शुरूआत हिमाचल की आवाज फेम प्रीत भट्ट ने गणपति की स्तुति गाकर किया गया।उसके बाद जागरण में वॉइस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल द्वारा महामाई के गुणगान आजा जीने नचना मईया दे दरबार नचना,मेरी मईया का चोला है रंग लाल शेरवानी का चाेला है रंग लाल,साई के दीवाने,नगाणा बजाया नगाणा बजाया,मैं कमली हो जाणा अडिये नचदी नचदी,महामाई को तू अपना बनाले नसीबा तेरा जाग जाएगा आिद भजनों के अलावा भोले शंकर,पार्वती,काली मां,दुर्गा मां,बजरंगबली हनुमान की भव्य झाकियों ने जागरण देखने आए सैकड़ों भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।जागरण में मौजूद लोगों ने इन भजनों का खूब आंनद लिया।जागरण मे सोनू बैंड,हिमाचली गायिका लता शर्मा ने भोले शंकर,साई व माता रानी के भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।रविवार सुबह मां की आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के ग्रामीण व आदर्श सेवा दल मार्किट समिति के सदस्यों सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page