मानव कल्याण समिति अर्की की हुई बैठक,पानी की किल्लत पर जताया रोष ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक आज समिति के कार्यालय अर्की में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की । बैठक में अर्की नगर में गंभीर रूप धारण कर चुकी पेयजल समस्या पर भारी रोष व्यक्त किया गया ।

मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक में उपस्थित सदस्य ।


समिति सदस्यों ने तहसील अर्की क्षेत्र में पानी की किल्लत पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से आग्रह किया कि पेयजल समस्या से जूझते क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए व समस्या के स्थाई समाधान के लिए इन क्षेत्रों को गंभर उठाऊ पेय जल योजना से जोड़ा जाए।

समिति के संस्थापक डा० सन्तलाल शर्मा ने जानकारी दी कि कोरोना काल से रुकी समिति की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। समिति शीघ्र ही अर्की के किसी दूर दराज के क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। उन्होने बताया कि ग्राम सानण के स्वर्गीय योगेश शर्मा के परिवार को समिति ने कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया है। सदस्यों ने अर्की बस स्टैंड के विस्तार कार्य को प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया कि इसमें पार्किंग की सुविधा को भी समाहित करने पर विचार हो।बैठक में यशपाल जोशी, देवेन्द्र पाल, गोपाल शर्मा, राजेंद्र गौतम, ओ०पी० शर्मा व रोहित शर्मा आदि सदस्यों ने भी भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page