दाड़लाघाट में बन रहे निरंकारी सत्संग भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास,मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने रखी इसकी आधारशिला।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में एनएच 205 दाड़लाघाट स्थित निरंकारी सत्संग भवन निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया।संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के करकमलों से भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।दोपहर 1:30 बजे के करीब
सुंदनगर को जाते समय दाड़लाघाट पहुँचने पर माता सुदीक्षा जी का श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।निरंकारी सतगुरु सुदीक्षा जी महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया।इस मोके पर दाड़लाघाट,अर्की व कुनिहार एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से सभी संतों ने हिस्सा लेकर सत्गुरु माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा स्वयं को निहाल किया तथा उनके दिव्य दर्शनों के उपरांत सभी के हृदय में अपने सत्गुरू के प्रति कृतज्ञता का भाव था।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page