लक्ष्य कान्वेंट स्कुल मंज्याट में आयोजित हुआ एक दिवसीय योग शिविर ।

अर्की,लक्ष्य कान्वेंट स्कुल मंज्याट में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र ,जोधपुर राजस्थान से आये आचार्यो ने मंत्रोक्त योग के बारे मे एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य लुमबेश ने बताया कि शक्तिपात मंत्र का केवल 15 मिनट सुबह शाम 15 दिनों तक करने से साधना करने वाले व्यक्ति के शरीर मे आसन,बन्ध,मुद्रा प्राणायाम जैसी यौगिक क्रियाये स्वतः जागृत हो जाती है।

उन्होंने बताया कि इस संजीवनी मन्त्र के मानसिक जाप व ध्यान से जप करने वाले व्यक्ति तीन प्रकार के ताप (शारीरिक,मानसिक व आध्यात्मिक) शांत होते है। तथा किसी भी प्रकार की शारीरिक,मानसिक रोगों व नशो से मुक्ति पाता है। उन्होंने कहा कि इस संजीवनी मन्त्र के बारे में ज्यादा जानकारी व शिविर के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्थान अध्यात्म विज्ञान केंद्र जोधपुर राजस्थान की वेब साइड www.the-comforter.org या ईमेल avsk@the-comforter.org एवम 9784742545 पर सम्पर्क कर सकता है।

इस योग शिविर में लक्ष्य बीएड कालेज व कान्वेंट स्कुल के चेयरमैन पी एल गुप्ता,प्रिंसिपल कुसुम गुप्ता,ओपन हार्ट एनजीओ व गौतम एंटरटेनमेंट कम्पनी के संस्थापक जगत गौतम एवम स्कुल स्टाफ ने भाग लिया तथा योग के दौरान होने वाली विचित्र अनुभूतियों को सांझा किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page