ब्यूरो/दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,हिमाचल प्रदेश राज्य पेंशनर्स कल्याण संगठन अर्की इकाई की बैठक कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम जिला संगठन के पूर्व मुख्य सलाहकार सीताराम ठाकुर के निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा दिवंगत को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मोहन लाल शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2016 के पश्चात लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के पेंशनरों के केस वेतन निर्धारण हेतु एजी कार्यालय में लंबित पड़े हैं जिन पर तुरंत कार्यवाही की जानी अपेक्षित है । ताकि उन पेंशनरों को नए वेतनमान पर पेंशन मिल सके ।

इसके अतिरिक्त सदस्यों ने मांग उठाई कि पेंशनरों की बढ़ी हुई पेंशन का बकाया शीघ्र अदा किया जाए । 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एवं इस बढ़ोतरी को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए । विभिन्न विभागों में पेंशनरों के चिकित्सा बिल लंबे समय से भुगतान हेतु लंबित हैं । जिस कारण पेंशनरों में रोष व्याप्त है । अतः इनके भुगतान हेतु सरकार से शीघ्र बजट का आबंटन करने की मांग की गई । इस अवसर पर महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा के अतिरिक्त गोविंद राम वर्मा, गोपाल लाल सुमन, धनीराम, भगत राम, मोहन लाल शर्मा, चेतराम शर्मा, अनंत राम वर्मा, मोहनलाल, दौलत राम वर्मा, लेख राम व रतनलाल उपस्थित रहे ।


