ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल आज लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता ई0 रवि कपूर से मिला । इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम ने लग पंचायत की पंजल सड़क पासिंग को जल्द से जल्द करवाने की मांग अधिशाषी अभियंता से की । इसके साथ पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़कों के रख रखाव को लेकर भी आग्रह किया ।

इस मौके पर उनके साथ बीडीसी सदस्य रमेश ठाकुर,प्रधान प्रेम सागर,संतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


