01 मई 2022 को बागा मांगल में होगा विशाल दंगल का आयोजन, विधायक संजय अवस्थी होंगे मुख्यातिथि

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  करीब दो वर्ष के बाद हर साल की तरह दंगल कमेटी मांगल (बागा) व स्थानीय जनता द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान व कुश्ती दंगल के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि दंगल कमेटी मांगल (बागा) व आम जनता के सहयोग से 1 मई 2022 को नजदीक अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में दंगल का आयोजन किया जाएगा।दंगल में विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।जबकि समाजसेवी समत्याड़ी मांगल से हरी राम ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि दंगल में बड़ी माली के विजेता को 1 लाख 1 हजार रुपये व बड़ी माली के उपविजेता को 61 हजार,दूसरी माली के विजेता,उपविजेता को व तीसरी माली के विजेता को व उप विजेता को सदस्यों द्वारा निर्धारित राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस कुश्ती में हिमाचल के पहलवानों के लिए 65-80 किलो कुश्ती प्रतियोगिता होगी।जिसमें विजेता को 25000 रुपये व उपविजेता को 15000 रुपये इनाम दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस दंगल में जाने-माने पहलवान भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि दंगल से एक दिन पूर्व पहलवानों का वजन किया जाएगा।बिना वजन के कुश्ती नही होगी।उन्होंने बताया कि पहलवानों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था भी प्रबंध कमेटी द्वारा की गई है।उन्होंने बताया कि 1 मई को दंगल 10:00 बजे शुरु कर दिया जाएगा।उन्होंने समस्त जनता से आग्रह किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे।इस अवसर पर दंगल कमेटी सदस्य प्रकाश चंद, जुल्फी राम 32,हेमराज,बलदेवराज,बबलू,मनोज कुमार,सशि कुमार,चेत राम,प्रकाश चन्द 57,दीप चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page