लोगों ने शिक्षा खंड धुन्दन के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने की सरकार से लगाई गुहार।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) शिक्षा खंड धुन्दन के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई है,यह अधिसूचना माध्यमिक विद्यालयों को भरने को लेकर जारी की गई है जबकि प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नही हुई है,जिसको लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा,पूर्व उपप्रधान मनीराम ठाकुर,विजय कुमार,हीरा लाल,ललित कुमार व स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दिनों शिक्षा खंड धुन्दन के तहत 12 माध्यमिक विद्यालय व एक प्राथमिक विद्यालय में मल्टीटास्क भर्ती के रिक्त पदों को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई,लेकिन खंड धुन्दन के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई।लोगों का कहना है कि धुन्दन खंड में ऐसे बहुत से विद्यालयों में इन पदों को भरा जाना है,लेकिन अभी तक इन पदों को भरने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई।लोगों ने कहा कि खंड धुन्दन के अंर्तगत 55 प्राथमिक विद्यालयों में से सिर्फ एक विद्यालय में ही मल्टीटास्क के पदों को भरा जाना है,जिसको लेकर लोगों ने सरकार व विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।लोगों ने कहा कि अधिसूचना को जारी करने में इतनी देरी क्यों लगाई जा रही है।लोगों ने प्राथमिक विद्यालयों की अधिसूचना जारी ना होने को लेकर सरकार व विभाग के प्रति रोष जताया है।लोगों ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते प्राथमिक विद्यालयों में मल्टी टास्क के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी की जाए,जिससे अभ्यर्थियों को समय रहते इन पदों को भरने के लिए आवेदन कर सकें।

बॉक्स…..

जब इस बारे उप शिक्षा निदेशक सोलन दिवान चंद चंदेल से बात की गई तो उन्होने बताया कि इस बारे निदेशक शिक्षा विभाग शिमला को लिस्ट दुबारा भेज दी है।शायद जो पहले अधिसूचना जारी हुई है वह 2018 के अनुसार हुई होगी,उस समय शायद इन स्कूलों में पार्ट टाइम कर्मचारी रहे होंगे।अब इन स्कूलों की आज की वास्तविक स्थिति भेज दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page