
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) परिवहन पेंशनज कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधक निर्देशक पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में मिला।इस दौरान संगठन ने पेंशनर की वित्तीय देनदारियों को संगठन के साथ 22 अक्टूबर 2021 को अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू करने के बारे में भी चर्चा की।जानकारी देते हुए दयाल सिंह कंवर
ने बताया कि संगठन ने 12 मई 2022 से पहले उपरोक्त मांगों पर निर्णय ना होने की सूरत में कहा कि अगर निर्णय नही हो पाता है तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा।उन्होंने कहा कि 12 मई 2022 को मुख्य कार्यालयों पुराना बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा,जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी।संगठन अगली कार्रवाई हेतु निर्णय भी धरने वाले दिन ही घोषित करेगा।इस मौके पर केसी चौहान,सत्या प्रकाश शर्मा,सत्या प्रकाश, सुरेंद्र गौतम,दयाल सिंह कंवर सहित राज्य पथ परिवहन पेशनज़ कल्याण संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

