
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-विनोद/आशीष//दाड़लाघाट) करीब तीन महीने बाद निजी टी.वी. के कार्यक्रम हुनरबाज में भाग लेकर मुंबई से हिमाचल लौटी हिमाचल पुलिस की टीम के सभी सदस्य अपने अपने घर लौटे।टीम में अर्की तहसील के कुनिहार,अर्की व दाड़लाघाट के दाती के रहने वाले तीन युवा जवान का अपने पैतृक गांव पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।द हार्मनी ऑफ पाइन्स प्रदेश पुलिस के इस ऑर्केस्ट्रा बैंड में अर्की उपमंडल के साथ लगते कुनिहार की कृतिका तंवर,दाड़लाघाट के दाती गांव के दलीप शर्मा,अर्की के हितेश भारद्वाज शामिल हैं।एक निजी टी.वी. चैनल पर प्रसारित हुए शो हुनरबाज में हिमाचल पुलिस का बैंड ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस जीत से एक कदम दूर रह गया।लगातार फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्य ट्रॉफी अपने नाम करने से चंद कदम दूर रहे गए।

भले ही वे ट्रॉफी नहीं जीत पाए,लेकिन लगातार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली।हर बार दिल को छू देने वाली प्रस्तुति के दम पर हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों ने फाइनल में जगह बनाई थी।ऑर्केस्ट्रा के सदस्य दाड़लाघाट के दाती गांव के रहने वाले दलीप शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हुनरबाज शो जैसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देना सभी के लिए गर्व की बात है।उन्होंने डी.जी.पी. संजय कुंडू के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए भी आभार जताया।शो में प्रस्तुति देने के बाद दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला।दलीप शर्मा ने कहा कि प्रस्तुति के दौरान शो के जजिस अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती,अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और निर्माता-निर्देशक करण जौहर के अलावा शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष द्वारा किए जाने वाले कमैंट्स प्रेरणादायक रहे और उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनकी प्रस्तुति को पसंद किया गया।शो के दौरान ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों के लिए कई यादगार लम्हें रहे और शो के अंतिम क्षणों में सदस्य भावुक भी हुए।दलीप शर्मा ने कहा कि परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से इस मकाम पर पहुंचा हूं।उन्होंने कहा कि हिमाचल डी.जी.पी. संजय कुंडू,15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी विजय कुमार सहित हिंदुस्तान की पुलिस,हिमाचल की पुलिस,हिमाचल सहित अर्की क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते है,जिन्होंने हमे खूब हौसला अफजाई की।उन्होने कहा कि में अपना आदर्श अपने पिता को मानता हूं,जिन्होंने खूब मेहनत करके,हमें इस लायक बनाया।

उन्होंने कहा कि मैने खुद भी मजदूरी करके स्कूली शिक्षा पूरी की व आज भी कई बार जब छुट्टी होती तो घर मे आकर पिता के साथ काम मे हाथ बंटाता हूं।प्रशंसा करते हुए दलीप ने कहा कि मीडिया ने टीम का भरपूर साथ दिया व उनके साथ कदम से कदम हर वक्त खड़ा रहा।उन्होंने क्षेत्र के मीडिया का भी तहे दिल से धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हमें अर्की के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के अलावा देशभर से जो प्यार मिला है उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते है।उन्होंने कहा कि आज पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड का मायानगरी मुंबई में सफर बेहतर रहा है।बहुत कुछ सीखने को मिला है।दलीप शर्मा ने अपने गुरु को धन्यवाद दिया,जिनसे उन्होंने दीक्षा ली व अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और अपने माता-पिता को दिया है।इस दौरान दाड़लाघाट के साथ लगते गांव दाती में स्थानीय लोगों ने दलीप शर्मा का गांव में पहुँचने पर जोरदार स्वगात किया।दलीप शर्मा ने जहाँ माता पिता का आर्शीवाद लिया।वही उन्होंने शिवनगर में शिव मन्दिर में भी शीश नवाया।इस मौके पर दलीप शर्मा के घर पर लोगों का बधाई देने के किए तांता लगा रहा।

