प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में जन आरोग्य समिति की बैठक पंचायत भवन में हुई आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में जन आरोग्य समिति की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद धुन्दन वार्ड की सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा ने की।इस दौरान जन आरोग्य समिति का गठन किया गया।बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से घनागुघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण कराने हेतु आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी चंडी डॉ उदित शुक्ला,प्रधान घनागुघाट मधुबाला,उपप्रधान प्रवीण कुमार,बीडीसी सदस्य दीपिका,उपप्रधान बखालग पूर्ण चंद शर्मा,प्रधानाचार्य घनागुघाट विनोद शर्मा,एसडीओ पीडब्ल्यूडी दाड़लाघाट बीआर कश्यप,जल शक्ति विभाग अर्की से जेई गोपाल सिंह चौधरी,ओम प्रकाश,सदस्य युवा जागृति मंच ध्यानपुर सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page