ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज:-
अर्की,उपमण्डल की ग्राम पंचायत देवरा के हनुमान मंदिर (कोखड़ी) के महंत कृष्णगिरी महाराज जी ने आज अपना देह त्याग दिया । जानकारी के अनुसार वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,उन्होंने आज शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली ।

उनके स्वर्गवास से स्थानीय पंचायत में शोक की लहर है । दैनिक हिमाचल न्यूज़ परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे ।
