दो वर्षों बाद कुनिहार वासियों को आशीर्वाद देने पहुंच रहे दानों देवता


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- कोरोना काल के दो वर्षो बाद दानों देवता कुनिहार वासियों को आशीर्वाद देने पहुंच रहे है। कुनिहार मे दानों देवता की जात्रा का आयोजन बड़े ही धुम धाम के साथ प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण राज दरबार कुनिहार में किया जा रहा है।

समिति के प्रधान अरविंद जोशी ने बताया की हाटकोट के निवासी हर वर्ष सुन्नी से दानों महाराज का रथ यात्रा की जात्रा की जाती थी परंतु पिछले 2 वर्षों से करोना महामारी के कारण यह जातरा नहीं हो पाई थी जबकि इस वर्ष ग्राम पंचायत हाटकोट के निवासी पूरी श्रद्धा और लगन के साथ दानों महाराज की जात्रा का आयोजन कर रहे हैं ।

उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को दानो महाराज की जात्रा को लाने के लिए काफी संख्या में लोग सुन्नी तातापानी जा रहे हैं व सभी लोग शाम को ठीक 4बजे तलाब मंदिर कुनिहार में पहुंचेंगे वहीं से यह यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा कर राजदरबार प्रांगण में पहुंचेंगी व सोमवार को नवरात्रों के पावन पर्व पर प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है जिसमें सभी लोगों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दानों महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्रदान कर प्रसाद ग्रहण करें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page