ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हम सभी को जीवन में अच्छाई के साथ निरन्तर आगे बढ़ने और मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कामना की कि यह पर्व प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के संदेशों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

.0.
