दो अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस बढ़ती मंहगाई के खिलाफ अर्की में करेगी रैली ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की, दो अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस अर्की मंडल स्तर पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ रैली के माध्यम से रोष प्रदर्शन करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जन को बढ़ती मंहगाई से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को इस रोष रैली के माध्यम से सरकार के खिलाफ शान्तिप्रिय प्रदर्शन करेगी।

जिसमें विधायक अर्की संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होेंने बताया कि यह रैली लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी । रैली के द्वारा बढ़ती मंहगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर एसडीएम अर्की के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page