वरिष्ठ पत्रकार उज्ज्वल शर्मा बने प्रेस क्लब ऑफ शिमला के नए अध्यक्ष

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(शिमला) प्रेस क्लब ऑफ शिमला में हुए चुनावों के परिणाम वीरवार देर शाम को जारी हो गए। अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार उज्ज्वल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी धनंजय शर्मा को 90 वोटों से हरा दिया। उज्ज्वल शर्मा को 180 वोट मिले, जबकि धनंजय शर्मा ने 90 वोट हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहे अश्वनी वर्मा मात्र 7 वोट ही हासिल कर पाए।


नवनियुक्त प्रधान उज्जवल शर्मा ने बताया कि पत्रकारों को पैंशन दिलाना, पत्रकारों के लिए हर माह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना,पत्रकारों के लिए शहर में निशुल्क यात्रा करवाना और डिजिटल व बेव मीडिया के बंधुओं के लिए नीति बनाने की मांगों को सरकार से मनवाना इत्यादि उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।उज्जवल शर्मा ने अपनी पत्रकारिता वीर प्रताप समाचार पत्र से शुरू की। इसके अलावा उन्होंने उत्तम हिन्दू में भी अपनी सेवाएं दीं हैं। वर्तमान में वह देश की एकमात्र बहुभाषीय संवाद समिति हिन्दुस्थान समाचार में सेवारत हैं।


आपको बता दें कि प्रेस क्लब शिमला लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संचालित होने वाला हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा क्लब है। अपने सरल, विनम्र और सहज स्वभाव से उन्होंने शिमला के पत्रकारों में अपनी अहम जगह बनाई। युवा पत्रकारों की पसन्द बनकर उभरे उज्ज्वल शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकारों में भी अपनी जबरदस्त पैठ बनाई। प्रेस क्लब की पिछली कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। कोरोना के पहले व दूसरे लोकडाउन में कई माह तक बंद रहने के बावजूद उन्होंने प्रेस क्लब की वितीय हालत को नहीं गड़बड़ाने दिया। उनकी बदोैलत प्रेस क्लब शिमला की कैंटीन में अभी भी पत्रकारों को 20 रूपये में भरपेट खाना मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी पत्रकारों का सामूहिक बीमा भी करवाया। पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार करवाए गए कार्यों की बदोैलत वह पत्रकारों की पसंद बने और विशाल अंतर से चुनावी जीत दर्ज की।


अनिल खाची महासचिव और यादविंद्र शर्मा बने कोषाध्यक्ष
प्रेस क्लब के महासचिव पद पर विजय खाची ने कब्जा जमाया है। विजय खाची 190 वोट लेकर विजयी रहे। उन्होंने विकास चैहान को 102 वोटों के अंतर से पराजित किया। विकास चैहान ने 88 वोट हासिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर यादविंद्र शर्मा ने भी 190 वोट हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदीप महाजन को 102 मतों के अंतर से पराजित किया। सुदीप महाजन को 86 मतों से संतोष करना पड़ा।उपप्रधान के दो पदों पर खुशहाल सिंह और विमल शर्मा निर्वाचित हुए हैं। खुशहाल सिंह 130 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे वहीं विमल शर्मा ने 110 वोट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। योगराज शर्मा को 93, टीना ठाकुर को 63 और भवानी नेगी को 37 वोट पड़े।कार्यकारिणी सदस्यों के 7 पदों पर नरेश कुमार 147, सुमित ठाकुर 142, रविन्द्र जस्टा 134, अम्बा दत्त शर्मा 129, रेशमा कश्यप 126, राकेश ठाकुर 112 और लक्ष्मी ठाकुर 109 वोट लेकर निर्वाचित हुए हैं। जबकि कृष्ण मुरारी, ज्ञान ठाकुर, विनोद पाठक और विक्रांत सूद कार्यकारिणी में जगह बनाने में नाकाम रहे।


प्रेस क्लब की निर्वाचन आयोग के मुताबिक वीरवार को प्रेस क्लब ऑफ शिमला की नई कार्यकारिणी के लिए रिकॉर्ड 89 फीसदी वोट पड़े थे। प्रेस क्लब के छह पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के सात पदों के लिए चुनाव में कुल 318 मतदाताओं में से 282 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page