
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सत्र में विद्यार्थियों की कोविड के दौरान गतिविधियों पर आए परिवर्तन पर चर्चा की तथा अभिभावकों से बच्चों में संस्कार डालने की भी अपील की।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने छठी से आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी सुनाया।परीक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को बधाई दी।इस अवसर पर नरेंद्र कपिला,अमर सिंह,धनी राम,जितेंद्र,सुरेन्द्र,मुकेश,जय प्रकाश,विनोद,सुमन,रेणुका,अनीता ,सुषमा,जागृति,किरण बाला,विजय,रंजना,मंजू,अंजना,संतोष,नीरज,अनीता कौंडल,प्रबंधन समिति के सदस्य मेहर चंद,गीता राम,देवेंद्र,प्रेम भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।

