
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में चतुर्थ शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।इस दिन बच्चों का वार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया जबकि विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय में वर्ष भर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के माध्यम से जो भी अन्य गतिविधियां करवाई गई उनमें विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें मुख्यतः कोरोना से बचने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता मुख्य रही।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान,अध्यापक एवं प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
