वरिष्ठता सूची से नाम हटाने की मांग।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश की टीजीटी संघ वर्चुअल मीटिंग कर सरकार से मांग की है कि जिन टीजीटी को प्रोन्नत हुए 2 वर्ष से अधिक समय हो चुका है उनका नाम टीजीटी वरिष्ठता सूची से तुरंत काटा जाए क्योंकि 2010 के बाद प्रोन्नत  प्रवक्ता अभी भी इस सूची का गलत फायदा उठा रहे हैं जबकि एफआर 13 और 14 नियमों के अनुसार यह साफ है कि जो भी कर्मचारी अपने कैडर से प्रोन्नत होकर अगले कैडर में चला जाता है उसकी वरिष्ठता सूची मैं नाम केवल 2 वर्ष तक ही रहता है,अगर 2 वर्ष से ऊपर वह अगले कैडर में रहता है तो उसका नाम पिछली कैडर की वरिष्ठता सूची से खत्म हो जाता है यानी एफआर 13-14 के अनुसार अब जो टीजीटी प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत हो गए हैं।टीजीटी वरिष्ठता सूची में नहीं हो सकता वैसे भी वह लोग ऑप्शन देकर ही प्रवक्ता बने हैं कार्मिक  विभाग के पत्र अनुसार भी जो एक बार ऑप्शन दे दी जाती है वह फाइनल मानी जाती है अतः शिक्षा विभाग से विनम्र अनुरोध है की वह 2010 के बाद प्रोन्नत पर अध्यापकों का नाम टीजीटी वरिष्ठता सूची से हटा दें।संघ के प्रधान राजेंद्र वर्मा,महासचिव हरीश गुप्ता,अध्यापक सौरभ ठाकुर,निशिकांत,यशपाल,प्रेमचंद इत्यादि ने मांग की है कि टीजीटी वरिष्ठता सूची से 2010 के बाद प्रोन्नत  प्रवक्ता के नामो को तुरंत हटाया जाए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page