विद्यालय सून में मनाया वार्षिक समारोह।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) राजकीय प्राथमिक विद्यालय सून में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में जयनगर क्षेत्र के कर्मठ समाजसेवी व जिला सोलन भाजपा उपाध्यक्ष राजेश महाजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय सून में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इन्होंने राजकिय प्राथमिक पाठशाला सून में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को पीने के पानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण व उपयोगी संसाधन वाटर कूलर व 2100 रुपये भेंट किया,इसके लिए समस्त सून गाँव वासियों व जीपीएस सून के समस्त अभिवावक जनो ने राजेश महाजन का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जताया।इस मौके पर राजकीय केंद्रीय विद्यालय लगदाघाट के केंद्रीय मुख्य अध्यापक व केंद्रीय विद्यालय मटेरनी के मुख्य श्याम लाल,जल शक्ति विभाग रामशहर के प्रधान बालकिशन ठाकुर,शिक्षा विभाग मुख्य अध्यापक ईस्वर दास,हरदेव महाजन,जीपीएस सून के अध्यापक जगतराम शर्मा,जीपीएस सून एसएमसी प्रधान राजकुमार,सुरेंद्र सिंह,वार्ड सदस्य  रीता देवी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी,गाँव के वरिष्ठ नागरिक  संतराम ,रामदितु सहित अनेको गांव वासी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page