देवभूमि क्षत्रिय संगठन के सदस्य अर्की में धरने पर बैठे

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) देव भूमि क्षेत्रीय संगठन एवं देव भूमि स्वर्ण संगठन के पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर संगठन की अर्की मंडल के सदस्य शनिवार से अर्की में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।अर्की मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद भट्टी ने बताया कि सरकार द्वारा स्वर्ण जाति से भेदभाव किया जा रहा है और अपनी मांग को ले कर संघर्ष कर रहे संगठन पदाधिकारियों को जेल में बंद कर दिया गया है।उन्होने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने अपनी मांग रखने का अधिकार है।उन्होंने बताया कि यह हड़ताल रूमित ठाकुर,मदन ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारियों को रिहाई को लेकर की जा रही है।उन्होंने बताया कि यह क्रमिक अनशन 30 मार्च तक जारी रहेगा।25 से 30 मार्च तक चलने वाले क्रमिक अनशन में पहले दिन बलदेव ठाकुर,अमित,मदन ठाकुर,अशोक,चमन सिंह हड़ताल पर बैठे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page