साधुपुल के पास बस हादसे का शिकार, 2 की मौत 5 घायल

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-सोलन से साधुपुल जा रही थी निज़ी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 5 घायल हुए हैं।चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी बस AK ट्रेवल है जो सुबह 10 बजे हादसे का शिकार हो गई। उधर 5 घायलों को सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।उधर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने हादसे की पुष्टि की है और हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी दी। उन्होंने घटना पर शौक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page