
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) जीवन के लिए जल उतना ही आवश्यक है जितना श्वास के लिए वायु।आज विभिन्न कारणों से जल संकट गहराता जा रहा है।जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयाँज में भी प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस मनाया गया।इस दौरान पाईन इको क्लब प्रभारी हेमराज ठाकुर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सभी को जल संरक्षण का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने भाषण,नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से जीवन में जल के महत्व,जल के सदुपयोग व संरक्षण की आवश्यकता का संदेश दिया।प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जल स्त्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए व जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।इस अवसर पर भीम सिंह,अमरदेव शर्मा,दीपक ठाकुर,अनुप शर्मा,अमर सिंह ठाकुर,देवी सिंह,अजय त्यागी,पुष्पिन्दर शर्मा,विरेन्द्र कुमार, रमेश ठाकुर,हेमराज ठाकुर,केशव वर्मा,मुक्तेश गौतम व सरोज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

