
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कॉर्टून पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कॉर्टून चित्र ओर निबन्धों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रचार किया गया।इन प्रतियोगिताओं में लगभग 40 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

