
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पंजाब नेशनल बैंक पीपलूघाट शाखा में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया।समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने की।इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।इसके अतिरिक्त बैठक की विभिन्न जमा एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।ठाकुर ने बताया कि स्वरोजगार शुरू करने हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऋण दिया जाता है,जिसमें गारंटर की आवश्यकता नहीं होती,उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान ग्राहक शिवराम वर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा बैंक की कार्यप्रणाली की सराहना की।इस मोके पर चेतन ठाकुर,अमित,राजीव,प्रशांत,भारती,बनीता,बाबूराम,किरपा राम,देवी रूप,मदनलाल,सोहन सहित लगभग 50 ग्राहक उपस्थित रहे।

