पट्टा बरावरी में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा महाआरती के साथ हुई संपन्न

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- विकास खण्ड सोलन के ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का आज महाआरती के साथ भव्य समापन किया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।विगत 6 मार्च से चल रहे इस भक्ति,शक्ति के अनुष्ठान में पधारे हिमाचल प्रदेश के गौरव विश्वविख्यात कथाव्यास श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशल जी ने 9 दिन तक भक्तों को जगदम्बा के विभिन्न चरित्रों व देवी पूजन के विधानों से अवगत कराया व अनेक सामाजिक कुरीतियों पर करारी चोट की।

कथा के अंतिम दिवस उन्होंने रुद्राक्श,भस्म धारण और तिलक के विषय में बताते हुये कहा कि हर हिन्दू का माथा सदा तिलक से अलंकृत होना चाहिये।

बिना तिलक के कोई भी कार्य सफल नहीं होते।अपनी इष्ट साधना के अनुसार तिलक लगायें व किसी भी अन्य तिलक की निंदा न करें।अपवित्र अवस्था में रुद्राक्ष धारण न करें व अन्य किसी का रुद्राक्ष भी धारण न करें।भस्म धारण करने वाला व्यक्ति साक्षात शिवस्वरूप होता है व यज्ञ से उत्पन्न भस्म ही श्रेष्ठ है।इस अवसर पर मन्दिर समिति द्वारा कथाव्यास एवं उनके साथियों का संम्मान आदि किया गया।व्यासपीठ से मन्दिर समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।कथा समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कथा समिति के अध्यक्ष श्री श्रीराम कौशल ने इस आयोजन को सफल बनाने पर सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page