
एजेंसी,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-केन्द्र सरकार ने इस महीने की 16 तारीख से 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों का कोविडरोधी टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है।वर्ष 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए बच्चों को कोर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा।इस टीके का उत्पादन हैदराबाद की बॉयोलॉजिकल इवान्स औषधि निर्माता कंपनी ने किया है।गौरतलब है कि 14 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण अभियान के तहत कोविडरोधी टीके लगाये जा रहे हैं।सरकार ने अन्य बीमारियों से पीडित साठ वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीके की एहतियाती डोज लगाने का फैसला किया था, अब इस शर्त को खत्म कर दिया गया है। 16 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग एहतियाती टीका लगवा सकेंगे।

