ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक वी एसएलएम बीएड कॉलेज चंडी में जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े जटिल मुद्दों व लंबित चल रही मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनर्ज पंजाब की तर्ज पर 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पंजाब की तरह इसे लागू नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। शर्मा ने हिमाचल सरकार से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के नए वेतन के अंतर्गत प्रदेश में भी लागू किया जाए। अन्यथा 1.5 लाख पेंशनर्ज अपनी इन मांगों को लेकर रोष प्रकट करने जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे।

सरकार ने अभी तक न तो सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया है और न ही सयुंक्त सलाहकार की बैठक बुलाई है।बैठक में चर्चा के दौरान उठाये गए मुद्दों का जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी समय से नही हो रही है।

इससे भी पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में पिछले काफी लंबे समय से उपायुक्त सोलन के साथ भी सयुंक्त सलाहकार की बैठक नहीं हुई है। उपायुक्त सोलन से आग्रह करके जल्द सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक रखी जाए।

बैठक में राज्य स्तरीय पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के चुनाव बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 27 मार्च को होने है। केडी शर्मा ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए व जिला की 10 इकाइयों से 2 डेलीगेट्स हर इकाई से चुनाव में भाग लेने के लिए राज्य पेंशनर्ज कार्य कारणी संगठन से अपील की जाती है।
