अर्की में व्यापारियों को दी गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,उपमंडल मुख्यालय अर्की में व्यापार मंडल अर्की व श्रम विभाग सोलन के सौजन्य से पेंशन सप्ताह को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में जिला सोलन के श्रम अधिकारी एस आर वर्मा ने उपस्थित व्यापारियों व अन्य लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि श्रम मंत्रालय केंद्र के सौजन्य से 7 मार्च से 13 मार्च तक विभिन्न्न स्थानों पर पेंशन सप्ताह का आयोजन किया गया है । इसी के तहत आज अर्की में यह शिविर लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों व छोटे व्यापारियों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना के अंतर्गत लाना है ताकि उन्हें लगभग 3000 रुपये मासिक 60 वर्ष की आयु तक मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रार्थी को 18 वर्ष से 40 वर्ष का होना व साथ ही पंजीकृत होना आवश्यक है तथा उसकी आय 15000 से ज्यादा न हो,आयकर दाता न हो।उसका आधार नम्बर,बैंक खाता डिटेल हो तथा वह एनपीएस,इएफओ, ईएसआई का सदस्य न हो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की मांग की व शीघ्र समीप के लोकमित्र केंद्र में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page