
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट के साथ बसे गांव कोठी की निवासी सीमा शुक्ला की एल्बम “ढोलना” धमाल मचाती हुई रिलीज हो चुकी है।इस एल्बम को सीमा शुक्ला ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है।सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के बोल एफ रोज़्ज़ द्वारा लिखे गए हैं,साथ ही म्यूजिक सिध्द द्वारा दिया गया हैं।जिसे चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है।

सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के वीडियो को फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौधरी व मनीष चौहान द्वारा निर्देशत किया गया हैं,जबकि वीडियो के निर्माता राकेश शुक्ला है।जिसे काँगड़ा जिले की खूबसूरत वादियों के विभिन्न स्थानों में फिल्माया गया है।इससे पहले भी सीमा शुक्ला की चार वीडियो एलबम रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म में कार्य करने वाले कुलविंदर लाज,मंजू बाला,मनीष चौहान,फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौहान,अखिल चौधरी,एफ रोज़्ज़,सिध्द,राकेश शुक्ला तथा अन्य सभी मार्ग दर्शकों का धन्यवाद किया है।इस एल्बम में सीमा शुक्ला की मधुर आवाज तथा मनमोहक अभिनय द्वारा अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है।शुक्ला एक निजी विद्यालय में अध्यापिका है।सीमा शुक्ला को विश्वास है कि उन्हें अपने सुनने वालों का प्यार इसी तरह इस वीडियो में भी मिलेगा।

