
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट क्षेत्र के मांगू-ग्याणा में सोमवार सुबह अंबुजा सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गयी।आग लगने से किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नही हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार कन्वेयर बेल्ट में आग लगी तो वह इतनी बढ़ गई कि करीब 500 मीटर तक यह फैल गई।जिसे देखकर लोगों में दशहत फैल गई।बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पौने 9 बजे शार्ट सर्किट के कारण अंबुजा सीमेंट की ग्याणा-मांगू में स्थित कन्वेयर बेल्ट में आग लगी।वहीं दाड़लाघाट पुलिस से एसएचओ जीत सिंह और अग्निशमन विभाग ने जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेकर डेढ़ से दो घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया।आग लगने के कारण ग्रामीणों को इस बात का डर सता रहा था कि कंही आग की लपटें घासनियो तक न पँहुच जाए लेकिन इस तरह की कोई घटना घटित नही हुई।बता दें कि अम्बुजा सीमेंट कंपनी का ग्याणा व मांगू में खनन क्षेत्र है।यहाँ से अम्बुजा सीमेंट कंपनी के प्लांट को कॉन्वेयर बेल्ट से पत्थर की आपूर्ति की जाती है।फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
