ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की :- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई भूमती द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसके शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भूमति के प्रधान योगेश गौतम ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । वहीं पंचायत के उप प्रधान गोपाल लाल तथा बीडीसी सदस्य आशा शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व मुख्यतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।एनएसएस प्रभारी संतोष ठाकुर तथा कुमारी सुमन वर्मा ने इस मौके पर 7 दिनों तक चलने वाले शिविर के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की । मुख्यातिथि योगेश गौतम ने अपने सम्बोधन में एनएसएस स्वयंसेवियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठता को जीवन मे धारण करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरो में भाग लेकर बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है । इसके साथ ही सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से समाज सेवा की भावना भी उत्पन्न होती है । वहीं प्रधानाचार्य हेमराज गौर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने इस कार्यक्रम के शुभ संचालन के लिए छात्रों को आशीर्वाद देकर अनुगृहीत किया । वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर का लक्ष्य स्थानीय विद्यालय एवं स्थानीय ग्राम भूमती की स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को संचारित करना है । साथ ही बच्चों में सांस्कृतिक सद्भावना, सहयोग से कार्य करने की भावना व आत्मविश्वास का विकास करना है ।

