
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत प्रधान उर्मिला रघुवंशी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।यह जानकारी देते हुए पंचायत उपप्रधान सीताराम ने बताया कि इस मौके पर गांव कंधर में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव कंधर की बावड़ी व अन्य क्षेत्रों में उगी घास ओर झाड़ियों को काटा गया और वहां पर फैले कूड़े को इकठ्ठा कर जलाया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी,उपप्रधान सीताराम ठाकुर,वार्ड सदस्य सुनिता देवी,देवी राम,निर्मला देवी,चम्पा देवी,समाजसेवी देवेन्द्र कुमार,रविन्द्र कुमार,महिला मंडल मांगल की प्रधान निर्मला अवस्थी,पूर्व वार्ड सदस्या विद्या पंवर सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

