पीएचसी पट्टा बरावरी के नए भवन का निर्माण हुआ पूर्ण, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था इसका शिलान्यास

ब्यूरो , दैनिक हिमाचल न्यूज(कुनिहार):-78 लाख 91 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है जिसका शिलान्यास दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा 18 जुलाई 2014 को ऑनलाईन किया गया था।यह् जानकारी पूर्व पँचायत समिति सदस्य व् प्रधान पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी हरिपुर डी डी कश्यप ने दी।

उन्होंने बताया कि उस समय प्राइवेट बिल्डिंग में इसे शुरू किया गया ,पूर्व की सरकार के दौरान ही 04-09-2017 को इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन को 78 लाख 91 हजार 900 रुपये स्वीकृत किये गए थे।इस स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य नवम्बर 2018 को कमलकांत ठाकुर ठेकेदार द्वारा आरम्भ किया था और आज कमल कान्त ठेकेदार से हुई टेलीफोन वार्ता से पता चला की बिल्डिंग का कार्य पूर्ण हो चूका है सरकार चाहे तो कभी भी इस प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र का उदघाटन कर सकती है डी डी कश्यप ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन सुबाथू से आग्रह किया है कि 24 मई 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका इस नव निर्मित भवन के समीप लगाई जाए।

कश्यप ने जानकारी दी कि बाउंड्रीवाल ,उचित मूल्य की दुकान के लिए एक कमरा तथा चाय कन्टिन के लिए कमरा निर्माण अधियाशी अभियंता लोक निर्माण उप मण्डल कसौली के विचाराधीन है। इसके लिए शीघ्र अतिशीघ्र बजट के प्रावधान की अपील की गई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page