केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन योजना को देश भर में लागू करने की मंजूरी

एजेंसी,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन योजना को देश भर में लागू करने की मंजूरी दे दी है। पांच वर्ष की अवधि के लिए बजट में एक हजार 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी होगी।

पिछले कुछ वर्षों में स्‍वास्‍थ्‍य के अनुकूलन तंत्र में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं का निवारण करने में कोविन पोर्टल, आरोग्य सेतु और ई-संजीवनी लोगों को जानकारी देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आयुष्‍मान भारत मिशन प्रायोगिक तौर पर छह केंद्र शासित प्रदेशों- लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी सफल रहा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page