शशिकांत शर्मा ने बखालग के बेहली-मोहल तक गैस गाड़ी चलाने की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– सूरजपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य शशिकांत शर्मा ने ग्राम पंचायत बखालग के बेहली से मोहल संपर्क मार्ग पर घरेलू एलपीजी गैस वितरण वाहन की नियमित सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया।

शशिकांत शर्मा ने बताया कि बेहली, मोहल और मोहल स्थित हरिजन बस्ती के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए मुख्य सड़क तक पैदल जाना पड़ता है। भारी सिलेंडर सिर और कंधों पर उठाकर घर पहुंचाने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बेहली से मोहल संपर्क मार्ग छोटे और मध्यम वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त है। मार्ग की फिटनेस रिपोर्ट जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग को भी लिखा जा चुका है।
उन्होंने प्रशासन से संबंधित गैस एजेंसी को इस मार्ग पर नियमित रूप से गैस वितरण वाहन भेजने के निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को घर-द्वार पर सुविधा मिल सके। ज्ञापन की प्रतियां उपमंडलाधिकारी नागरिक अर्की, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा संबंधित गैस एजेंसी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। शशिकांत शर्मा ने बताया कि उपायुक्त ने समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page