दिग्गल कॉलेज में विद्यार्थियों ने सीखी पारंपरिक हिमाचली पकवान बनाने की विधि

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में पाक कला प्रशिक्षण समिति की ओर से विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक हिमाचली एवं घरेलू पकवान बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अरबी की बेड़ियां, मक्की की रोटी और हलवा बनाने की विधि सिखाई गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं सामग्री तैयार कर पकवान बनाए। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से चूल्हे तैयार किए और लकड़ी की आग पर भोजन पकाने का अनुभव प्राप्त किया। उन्हें पकवानों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, मसालों के उचित प्रयोग और खाना पकाने की विभिन्न विधियों की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. सुनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुदर्शना शर्मा, डॉ. मिलनप्रीत कौर और प्रो. रीनू शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पकवानों का स्वाद चखा और उनके प्रयासों की सराहना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेतराम भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय खान-पान एवं पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पाक कला प्रशिक्षण समिति के प्रयासों की सराहना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page