बाल रंगमंच महोत्सव में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता स्पेशल जूरी अवॉर्ड।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंज्याट के विद्यार्थियों ने शिमला में आयोजित चौथे बाल रंगमंच महोत्सव-2026 में स्पेशल जूरी अवॉर्ड हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गेयटी थिएटर के गॉथिक हॉल में आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।


महोत्सव में लक्ष्य से कॉन्वेंट स्कूल के दस विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें नौवीं कक्षा से हर्ष, आराध्या और विहान, आठवीं कक्षा से कल्पिता, अन्विता, आरवी, यथार्थ अंगिरस और यथार्थ शर्मा तथा सातवीं कक्षा से भव्या और नमन शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यार्थियों ने निधि चौहान और शिवानी ठाकुर के रचनात्मक निर्देशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और रंगमंचीय प्रस्तुति को देखते हुए उन्हें स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों तथा उनके रचनात्मक निर्देशकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page