शिमला की सुनयना जैन ने जीता ‘मिसेज इंडियन ऑरा 2026’ का खिताब

मिसेज क्लासी कॉउचर 2026’ का ताज भी किया अपने नाम, बहुमुखी प्रतिभा से निर्णायक मंडल को किया प्रभावित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- शिमला की सुनयना जैन ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए ‘मिसेज इंडियन ऑरा 2026’ का खिताब अपने नाम कर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। चार अक्तूबर को गाजियाबाद में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने ‘मिसेज क्लासी कॉउचर 2026’ का खिताब भी जीता।
एरम खान इवेंट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुनयना जैन ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट संवाद और मंच पर सहज प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कैमरे के सामने उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और जनसंपर्क के क्षेत्र में अनुभव ने भी उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई।

सुनयना जैन गृहिणी होने के साथ-साथ ज्योतिषी, इंटीरियर एवं वास्तु सलाहकार, अभिनेत्री तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘हिमाचल समाचार’ में न्यूज एंकर के रूप में भी कार्य कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।
अपनी सफलता पर सुनयना जैन ने कहा कि यह ताज उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि शिमला और हिमाचल की उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर और सपनों को भी पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page