कराड़ाघाट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रधान दुनी चंद शर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कराडाघाट की टीम ने जीती प्रतियोगिता, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल के कराडाघाट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 9 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दुनी चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कराडाघाट वार्ड सदस्य चमन लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में कराडाघाट की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 4100 रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान दुनी चंद शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। खेल युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास का अहम हिस्सा हैं तथा ग्रामीण स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों तथा सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page