ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित अर्की उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंज्याट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अर्की उपमंडल के 74 विद्यालयों ने भाग लिया।

लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा आरवी ने जूनियर साइंस एक्टिविटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ आरवी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
वहीं, कक्षा आठवीं की छात्रा कल्पिता ने जूनियर मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

दोनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम गुप्ता और चेयरमैन डॉ. प्रेम लाल गुप्ता ने आरवी और कल्पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को भी बधाई दी। प्रधानाचार्या एवं चेयरमैन ने आरवी को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


